कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- मंझनपुर। पश्चिमशरीरा के कोलुहा गांव में खेत से लौट रहे युवक को गांव के ही लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। मरणासन्न हालत में युवक को छोड़कर हमलावर भाग निकले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पश्चिमशरीरा कोतवाली के कोलुहा गांव की सविता देवी पत्नी बुधराम ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही बुल्ला, भइयन व राजुल से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। सोमवार की रात उसका पति बुधराम खेत से घर लौट रहा था। गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने बुधराम को घेरकर लाठी-डंडा से जमकर पीटा। इससे उसकी हालत खराब हो गई। हमलावर मरणासन्न हालत में बुधराम को छोड़कर भाग निकले। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल ले जाया गया। इसको बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने केस दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.