गोरखपुर, मई 1 -- भरोहिया/पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर टोला छोटका परसौना में खेत से लौट रहे युवक पर उसके ही पटीदारों ने हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित संपूर्णानंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 अप्रैल को वह खेत में दवा छिड़क कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके सगे पटीदार का लड़का और एक अन्य युवक अचानक पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए उन्हें पटक-पटक कर मारने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उन्हें कई जगह चोटें पहुंचाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- पौधों को पानी दे रहे युवक को लाठी-डंडों से पीटा घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवकों श्रवण और अंशिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जा...