जौनपुर, दिसम्बर 23 -- डोभी/थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र में के भीतरी-रतनपुर मार्ग पर महुली गांव के समीप सोमवार की दोपहर करीब एक बजे एक युवक को दौड़ाकर गोली मारी गई। गोली उसके पैर में लगी है। गंभीर रूप से घायल युवक को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना तब हुई जब युवक अपने खेत से लौट रहा था। चंदवक थाना क्षेत्र के उमरवार गांव निवासी 22 वर्षीय विशाल यादव पुत्र सिपाही यादव मुंबई में रहता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। सोमवार को खेत देखने के लिए गया था। परिवार के लोगों ने बताया कि खेत से लौट रहा था तभी बेहड़ा गांव निवासी एक युवक गोली मारने के लिए दौड़ा लिया। भागते समय ही आरोपी ने गोली मारी, जिससे गोली पैर में लगी। सूचना मिलते ही परिजन उसे निजी वाहन से डोभी साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.