बदायूं, मई 27 -- बदायूं/इस्लामनगर। मंगलवार रात खेत से घर लौट रहे युवक को दो अज्ञात लोगों ने घेरकर गोली मार दी। परिवार के लोगों का कहना है कि युवक को दो गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि युवक को रंजिश में गोली मारी गई या मामला कुछ और है।मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नदेरी गांव के जंगल का है। थाना क्षेत्र के लश्करपुर ओईया गांव के रहने वाले मैसाद 25 वर्ष पुत्र इगलास मंगलवार रात करीब 10:30 बजे अपने खेत से घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- रामपुर में बाइक सवार युवक को मारी गोली, हालत गंभीर जैसे ही वह नदेरी गांव के जंगल के पास पहुंचा, तभी दो अज्ञात युवक आए और उसे घेरकर कई राउंड फायरिंग कर दी। युवक को दो गोलियां लगी हैं, जिनमें एक गोली पीठ के ऊपरी हिस्स...