खेत से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
बागपत, मई 29 -- बालैनी। बालैनी-पुरामहादेव मार्ग पर बिजलीघर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय युवक की मौत। मृतक युवक देर रात अपने खेतों से वापस घर लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। क्षेत्र के पुरामहादेव गांव निवासी 25 वर्षीय मुस्सा पुत्र बिरजू बुधवार की रात पैदल ही आवारा पशुओं को देखने के लिये अपने खेतों पर गया था। वहां से वापस लौटते समय जब वह बालैनी-पुरामहादेव मार्ग पर बिजलीघर के समीप पहुंचा, तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में घायल हुए युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जब उसे रास्ते में पड़ा देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देते हुए शव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.