शामली, मई 5 -- कांधला। थाना कांधला क्षेत्र के ग्राम भारसी में खेत से घर लौट रहे एक युवक के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर मारपीट करते हुए उसकी मोटरसाइकिल छीन ली और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ग्राम भारसी निवासी ऋषिपाल ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र सत्यम दिनांक 30 मार्च की रात्रि करीब 11:00 बजे अपनी हीरो स्प्लेंडर से खेत से घर लौट रहा था। आरोप है कि गाँव में ही विरेन्द्र पुत्र बलवीर, दिनेश पुत्र विरेन्द्र और आशु पुत्र तेजवीर ने उसे रोक लिया। तीनों ने सत्यम के साथ गाली-गलौच करते हुए जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक किसी तरह जान बचाकर वहाँ से भागा, लेकिन उसकी मोटरसाइकिल आरोपियों के पास ही रह गई। आरोपियों ने भागते समय उसे जान से मारन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.