अमरोहा, अप्रैल 29 -- खेत से घर लौट रहे किसान समेत परिवार के लोगों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव बीबड़ा खुर्द निवासी किसान पुष्पेंद्र की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक मंगलवार दोपहर वह अपने खेत पर गन्ने की बुआई कर घर लौट रहा था, साथ में माता-पिता व परिवार के अन्य लोग भी थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही निवासी गजेंद्र, उसकी पत्नी गीता के अलावा सुरेश सिंह व सौराज ने घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया। हमले में गुम चोटें आने से गंभीर घायल पुष्पेंद्र बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। चीख पुकार सुन जमा हुए लोगों ने आरोपियों से बचाते हुए घायलों को घर तक पहुंचाया। आरोप है कि आरोपी पक्ष की ओर से लगातार जान से मारने धमकी दी जा रही है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.