खेत से लौट रहे किसान पर सांड़ का हमला, इलाज के दौरान मौत
बाराबंकी, मई 30 -- सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सांड़ के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के शेखूपुर बंजरिया गांव निवासी माता प्रसाद मंगलवार देर शाम खेत से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सरदार पशु बाजार के निकट अचानक एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने किसान को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड़ को भगाकर घायल किसान को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि वहां समुचित उपचार नहीं मिल सका, जिसके चलते बुधवार देर रात उन्हें वापस घर ले आया गया। घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद माता प्रसाद ने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.