बागपत, मई 8 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के घटोली गांव में खेत से लौट रहे किसान पर दबंगो ने हमला कर घायल कर दिया।पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी है। क्षेत्र के घटोली गांव निवासी किसान अमित गुरुवार की शाम अपने खेतों से वापस आ रहा था।शाम को जब खेतों से वापस अपने घर लौट रहा था तभी रास्ते में ही गांव के ही दो दबंग युवक उसे मिल गए।और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे किसान ने विरोध किया तो दबंगो ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित किसी तरह उनसे बचकर अपने घर पहुँचा और घटना की तहरीर बालैनी थाने पर दी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...