सहारनपुर, मई 3 -- शुक्रवार देर रात खेत पर काम कर लौटते किसान की बाईक सवार तीन युवकों ने बुरी तरह पिटाई करके लगभग 1200 की नगदी लूट ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दुधला निवासी किसान सतीश कुमार अपने मोहडा स्थित खेत से रात में साईकिल पर अपने गांव लौट रहा था कि सडक पर बाईक सवार तीन युवकों ने उसे रोककर पहले उसकी जमकर पिटाई की और 1200 की नगदी लूट ले गये। घायल ने अपने भाई को मोबाईल से सूचना देकर बुलवाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- बंधक बनाकर व्यापारी से लूट लिए 25 हजार रुपये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.