बागपत, मई 21 -- बड़ौत। थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से लौट रही महिला के साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत से काम करके साइकिल से घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बामनौली निवासी एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...