उन्नाव, मार्च 26 -- उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र में लापरवाही की एक भयावह तस्वीर सामने आई, जहां खुले में गिरे हाईटेंशन तार ने एक महिला की जिंदगी को निगल लिया। खेत से चारा काटकर लौट रही 55 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रातभर तलाश के बाद सुबह जब झुलसा शव मिला तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। मौरावां थानाक्षेत्र के स्वयंबरखेड़ा मजरा संदाना गांव की 55 वर्षीय रामपति पत्नी रामकुमार रोजाना की तरह अपने मवेशियों के लिए बरसीम काटने खेत गई थीं। शाम को चारा लेकर जब वह घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में गिरे हाईटेंशन (एचटी) लाइन के तार की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि बिजली का तार पहले से ही टूटा हुआ खेत में पड़ा था, जिसकी जानकारी न तो ग्रामीणों को थी और न ही बिजली विभाग ने इसे हटाने की कोई कोशिश की थी। जैसे ही रामपत...