बलिया, अप्रैल 3 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। खेत से लौटते समय एक युवक बुधवार को सरयू नदी में डूब गया। जानकारी होने के बाद उसकी खोजबीन की गयी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। प्रशासनिक अधिकारी एनडीआरएफ टीम बुलाने का प्रयास कर रहे हैं।रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर निवासी 32 वर्षीय श्रवण प्रसाद बुधवार को खेती के कार्य से नदी पार गया था। वापसी में वह पानी से होकर लौट रहा था। इस दौरान वह किसी प्रकार पानी में डूब गया। किनारे पर खेल रहे बच्चों ने श्रवण को डूबता देख शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। इसके बाद खोजबीन की गयी, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। गुरुवार को भी गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। इस बारें में राजस्व निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव का कहना है कि एनडीआरएफ को बुलाने के लिए एसडीएम की ओर से सीओ के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.