बाराबंकी, मार्च 14 -- बाराबंकी। टिकैतनगर थाना के सलारनपुरवा गांव में शुक्रवार की दोपहर खेत से लौटे किसान को गर्मी महसूस होने लगी। परिजन उसे जिला अस्पताल से डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सलारनपुरवा गांव निवासी संजू रावत (28) पुत्र अलगू खेती किसानी करता था। उसने गांव में खेत बटाई पर लेकर गेहूं बोया था। शुक्रवार की दोपहर वह खेत में पानी लगाने गया था। वहां से लौटने पर उसे गर्मी महसूस होने लगी। परिजन उसे आनन-फानन सीएचसी ले गए। यहां से उसे जिला अस्तपाल रेफर किया गया। यहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे डा. राम मनोहर लोहिया अवध अस्पताल लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतकी की पत्नी की चार साल पहले ही मौत हो चुकी थी। उसे दो छोटे बच्च...