रामपुर, मार्च 5 -- शाहबाद। क्षेत्र के गांव भुड़ासी निवासी मोहर सिंह खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास उनका पैर फिसल गया और वह गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे वह बेहोश हो गए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें घर ले गए और होश में आने का इंतजार करते रहे। काफी देर तक होश न आने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.