खेत से लकड़ी उठाने पर हुई मारपीट, 12 पर रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, मई 29 -- संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमकुरा निवासी विजय पाल की रविवार की दोपहर गांव के विनोद, लाल सिंह, कौशल, गोकरन, हरिलाल,मनीष, हिमांशु, मानसिंह, उर्मिला, श्रीमती, राजकुमार वह एक अज्ञात लोगो ने एक राय होकर खेत से लकड़ी उठा रहे थे। मना करने पर लाठी डंडों से मारने पीटने लगे जिससे उसके सिर में चोटे आई हैं। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्यारह नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.