बलिया, जून 16 -- सुखपुरा। खेत से मिट्टी काटने को लेकर थाना क्षेत्र के बरवा गांव में दो पक्षों के बीच सोमवार को जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के अतुल सिंह तथा दूसरे पक्ष से अमित सिंह को चोटे आई हैं। उपचार के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अस्पताल में अचानक पहुंचे चार-पांच लोग हो-हल्ला करने के साथ ही उपचार करवा रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया। इसके चलते वहां उपचार को आईं एक अन्य मरीज निशा पत्नी चिंटू (निवासी बालापुर) भी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीकृष्णा प्रजापति के नेतृत्व में दोनों पक्षों का उपचार कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...