शामली, मार्च 22 -- क्षेत्र के गांव एलम में खेत से मिट्टी उठाने के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। एक किसान के पास खनन विभाग से मिट्टी उठाने की वैध अनुमति होने के बावजूद पड़ोसियों द्वारा लगातार शिकायत कर काम में बाधा डाले जाने का आरोप लगाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाएगा। गांव एलम निवासी किसान इंद्रपाल ने बताया कि उनके पास खनन विभाग से 100 घन मीटर मिट्टी उठाने की वैध अनुमति है। उनका खेत ऊंचाई पर स्थित होने के कारण ट्यूबवेल की सुविधा नहीं है, और रजवाहे का पानी भी खेत तक नहीं पहुंच पाता। सिंचाई की सुविधा के लिए खेत से मिट्टी निकालना उनके लिए आवश्यक हो गया था। हालांकि, पड़ोसियों द्वारा लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.