कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- मंझनपुर कोतवाली के सेलरहा पूरब गांव में गन्ने के खेत से बकरी भगाने पर जमकर विवाद हुआ। घर पर चढ़कर बकरी पालकों ने दिव्यांग से अभद्रता की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सेलरहा पूरब गांव की संगीता पत्नी शारदा प्रसाद ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 13 अप्रैल को उसके गन्ने के खेत में बकरियां घुस गई थीं। उसके दिव्यांग पति शारदा प्रसाद ने बकरियां को भगाते हुए पालकों से नाराजगी जाहिर की। बकरी पालने वाले एकराय होकर उसके घर पर चढ़ आए। मारपीट का प्रयास किया। जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.