खेत से प्याज लाने गई बालिका वज्रपात से झुलसी, स्थिति गंभीर
लोहरदगा, मई 16 -- भंडरा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को अपराहन तीन बजे तेज आंधी और बारिश के साथ गरज होने की वजह से लोहरदगा भंडरा प्रखंड के खवास खिजरी गांव में आसमानी बिजली गिरने से बालिका झुलस गई। वह अपने खेत से प्याज लाने गई थी। इस घटना में 16 साल की बालिका वर्षा कुमारी बुरी तरह झुलस गई है ।भंडरा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वर्षा काली उरांव की पुत्री है। उसके खेत में प्याज की खुदाई कर रखा हुआ था। बारिश होने पर अपराह्न लगभग तीन बजे वह प्याज को लाने के लिए खेत गई थी। यह भी पढ़ें- सोहदाग में हुई वज्रपात में एक महिला की मौत, बेटी सहित तीन अन्य घायल इसी दौरान आसमानी बिजली गिरने से उसके चपेट में वह आ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.