खेत से पेड़ काटने पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
रुडकी, जून 14 -- ग्रामीण के खेत से सिंबल के पेड़ काटने के मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंकरखाता उर्फ रसूलपुर गांव निवासी नीशू पुत्र सोमपाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 30 अप्रैल को उसने अपने खेत में गन्ने की बुवाई की। काम पूरा होने के बाद वह मजदूरों के साथ घर लौट आया। आरोप है कि उसी रात उसके खेत में खड़े करीब 40 वर्ष पुराने दो सिंबल के पेड़ अज्ञात लोगों ने काट दिए। जिनकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई गई है। पेड़ काटने के बाद आरोपी उन्हें मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह होने पर उसने 1 मई को रायसी चौकी पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 2 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी गई। कार्रवाई न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.