बिजनौर, फरवरी 24 -- नगर के नवादा चुंगी क्षेत्र में उस वक्त मातम छा गया, जब खेत से काम कर लौट रहे किसान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। नवादा चुंगी निवासी कुलदीप (46 वर्ष) पुत्र दीनदयाल रविवार शाम सिपाही वाला स्थित अपने खेत पर पानी देने गए थे। जब वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी नल तिराहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुलदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और नवादा चुंगी क्षेत्र में शोक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.