खेत से नलकूप की मोटर चोरी करते युवक दबोचा
रुडकी, मई 21 -- भगवानपुर,संवाददाता। खेत से नलकूप की मोटर चोरी कर ले जा रहे युवकों का ग्रामीणों ने पीछा किया, जिसमें एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने किसान की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार बहबलपुर गांव निवासी राहुल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनके खेत में लगी नलकूप की मोटर कुछ युवक चोरी कर ले जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.