गोरखपुर, अप्रैल 13 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मझौना गांव में खेत से गेहूं चोरी और विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मझौना गांव निवासी रंजना मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 6 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे उनके बच्चे खेत में कंबाइन मशीन से कटे गेहूं को घर ला रहे थे। इसी दौरान उनका बड़ा बेटा गेहूं लेकर घर चला गया, जबकि छोटा बेटा उम्र लगभग 10 वर्ष खेत पर ही मौजूद था। आरोप है कि उसी समय गांव के राम पांडेय और हरिओम मिश्र ने छोटे बच्चे को बहला-फुसलाकर वहां से हटा दिया और मौके से करीब 2 कुंतल गेहूं चोरी कर ले गए। जब पीड़िता खेत पर पहुंची तो गेहूं गायब मिला। खोजबीन के दौरान आरोपियों के परिजन नागेंद्र मिश्रा सहित अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.