बरेली, अप्रैल 26 -- हाफिजगंज। ग्राम मिलक उदरनपुर के नंदराम ने दर्ज करवायी रिपोर्ट में कहा कि 20 फरवरी 2026 की रात खेत से उसकी ट्राली चोरी हो गइ्र। उन्होंने थाना हाफिजगंज में शिकायत दी, लेकिन दो महीने तक कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का आरोप है कि 31 मार्च 2026 की शाम 6:30 बजे वह मजदूरी कर घर लौट रहा था, तभी गांव के ही चार लोगों ने उसे रोक लिया। ट्रॉली चोरी में ज्यादा पूछताछ न करने की धमकी दी। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित का कहना है कि उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गांव के महेश, विष्णु, तरन, संतोष के खिलाफ रिपार्ट दर्ज करवायी है। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.