सीतापुर, मार्च 1 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के पिसावां थाना क्षेत्र के अब्दीपुर गांव में खाली पड़े खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने एक महिला और उसके परिजनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अब्दीपुर गांव निवासी हेमकुमारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति महेंद्र ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर गांव के ही एक व्यक्ति के खाली पड़े परती खेत से होकर निकल रहे थे। इसी बात को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग नाराज हो गए और उन्होंने महेंद्र के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने पर विवाद ने उग्र रूप ले लिया। जब इस घटना की जानकारी हेमकुमारी को हुई तो वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि रास्ते में ही पहले से घात लगाए बै...