हमीरपुर, मार्च 9 -- बिवांर, संवाददाता। फसल कतराई करने जा रहे किसान को खेत से ट्रैक्टर निकालने पर पिता-पुत्र ने लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पिटाई से किसान के नाक फट गई। खून से लथपथ किसान को ग्रामीणों ने बचाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थानाक्षेत्र के मवईजार गांव निवासी किसान दीपक कुमार पुत्र रामपाल यादव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार की सुबह 11.30 बजे ट्रैक्टर लेकर मसूर फसल की कतराई करने जा रहा था। खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकरकालका प्रसाद और इसके पुत्र संदीप ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पिटाई से उसकी नाक फट गई, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। खेत में काम कर रहे किसानों ने बीचबचाव किया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे लेकर थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.