पूर्णिया, अप्रैल 26 -- जलालगढ़,एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के कचनहर गांव के वार्ड नौ में योगेंद्र चौहान के खेत से ट्रांसफार्मर चोरी होने का मामला सामने आया है। खेत में केवल ट्रांसफार्मर का बक्सा खाली पड़ा हुआ मिला। किसान योगेंद्र चौहान ने बताया कि ट्रांसफार्मर के चोरी हो जाने से दर्जनों किसानों को अब खेत में पानी पटाना मुश्किल हो गया। किसानों द्वारा काफी खोजबीन की गयी किंतु पता नहीं चला। किसानों ने विभाग को ट्रांसफार्मर की चोरी की घटना की खबर दी। इस संबंध में जेई अमित शुक्ला ने किसानों को जल्द ट्रांसफार्मर लगाए जाने का आश्वासन दिया है। ट्रांसफार्मर से कम से कम डेढ़ सौ बीघा जमीन में पटवन होता था। यह भी पढ़ें- 20 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, सूख रही फसलें यह भी पढ़ें- बिजली कटौती को लेकर किसानों का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.