बागपत, जून 29 -- बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के महेशपुर चौपड़ा निवासी 34 वर्षीय किसान को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाकर किसान की जान बचाई। महेशपुर चौपड़ा निवासी 34 वर्षीय किसान सुमित त्यागी ने बताया कि वह रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे खेत में ज्वार काट रहा था। इसी दौरान मटमैले रंग के करीब ढाई फुट लंबे सांप ने एक पैर के अंगूठे में डस लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। तभी सूचना पर परिजन खेत पर पहुंचे और सुमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- किशोर को जहरीले सांप ने डसा, हालत गंभीर जहां इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. शाहिद अली ने एंटी स्नेक वेनम के 10 इंजेक्शन लगाकर सुमित की जान बचाई। चिकित्सक ने बताया कि समय...