गाजीपुर, मार्च 29 -- गाजीपुर (देवकली)। नंदगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुर्बानसराय निवासी पियूष कुमार यादव ने खेतों की सिचाई के लिए लोहे की पाइप लगाया था। जिससे खेतों में आसानी से पानी पहुंचाया जा सके। रविवार की देर रात चोरों ने 25 हजार रूपये का पाइप चुरा कर ले गये। किसान ने बताया कि सुबह खेत में पहुंचने पर जानकारी हुई। जिसके बाद नंदगंज थाना को सूचना दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। कहा कि पाइप नहीं मिलने पर धनराशि की नुकसान के साथ ही खेतों की सिचाई करने को लेकर चिंता सताने लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...