अमरोहा, जनवरी 31 -- रजबपुर में खेत पर गई महिला से तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े 80 हजार रुपये कीमत के कुंडल लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामले में जांच करने की बात कही है। घटना थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर समसपुर की है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे गांव निवासी एक महिला गांव स्थित नहर निकट गांव बागड़पुर वाले रास्ते पर चारा लेने गई थी। पीड़िता के मुताबिक जब वह चारा काट रही थी तभी दो बाइक पर तीन बदमाश सवार होकर आए। एक बदमाश बाइक से उतर महिला के पास आया और बाकी दो बदमाश बाइक पर बैठे रहे। पास आए बदमाश ने महिला को बातों में उलझाते हुए अचानक दोनों कानों पर झपट्टा मार दोनों कुंडल खींच लिए। पीड़िता ने हाथ में पकड़ी चारा काटने वाली दांती से आत्मरक्षा को ध्यान में रखते हुए बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.