फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 12 -- फर्रुखाबाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव मिल्क सुल्तान निवासी रमाकांत रात 11 बजे खेत से घर लौटा था। घर के बाहर मौजूद गांव के ही युवक व उसके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे रमाकांत के भतीजे अंजुल के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। घटना में रमाकांत को चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट के बाद सभी आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...