गोपालगंज, अप्रैल 16 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता जिले के मांझागढ़ थाने के मलिकाना गंव में खेत से आलू लेकर बुधवार की शाम अपने घर लौट रही एक महिला को रास्ते में सांप ने डंस लिया। इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव की मंजू देवी बुधवार को अपने खेत से आलू लाने के लिए गई थी। खेत से आलू निकालने के बाद वह पैदल ही घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में सांप ने डस लिया। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़ लिया। इसके बाद सांप के साथ महिला को लेकर मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में महिला के परिजनों ने सांप को डॉक्टर से दिखाया। फिर उसका इलाज शुरू किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.