रुद्रपुर, मार्च 14 -- पंतनगर, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि किसान देश के वीर सैनिकों के समान हैं। हमारे देश और समाज के असली नायक हैं, जो लगातार अपना खून-पसीना बहाकर देशवासियों को अन्न उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में किसानों की बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका होगी है। उन्होंने कहा कि जब खेत समृद्ध होता है तो गांव समृद्ध होता है और जब गांव समृद्ध होते हैं तो देश स्वतः ही समृद्धि की ओर अग्रसर हो जाता है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 119वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के दूसरे दिन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री धामी ने मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कि असम से प्रधानमंत्री मोदी ने देश के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.