पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बेहरीखेड़ा निवासी देव कुमार पुत्र होरीलाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 2 मार्च को रात नौ बजे गांव के लेखराज पुत्र आसाराम, विनोद पुत्र लेखराज ने उसके खेत से होली पर बेचने के लिए तीन कुंतल गन्ना काट लिया। जब उसने और उसकी भाभी धर्मवती ने गन्ना काटने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके और उसकी भाभी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने उसकी उंगली पर दरांती मार दी। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...