हरदोई, मार्च 3 -- सांडी। खेत में सिंचाई के लिए लगायी गई पंपिंग सेट रात में चोर ले गए। खोज खबर के बाद सूचना पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। गांव भौराजपुर निवासी ग्रीस ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गांव निवासी राम कुमार के खेत में सिंचाई के लिए उसने पंपिंग सेट लगाया था। सोमवार की रात चोर उसे चुरा ले गए। सुबह जब वह खेत पर पहुंचा तब पंपिंग सेट गायब मिला। एसएचओ बसन्तराम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...