मथुरा, मई 1 -- थाना जैत क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे चोरों ने अब किसानों के कृषि उपकरणों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रविवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्मा जी मंदिर के समीप पिल्होरा बम्बा पर स्थित एक खेत से चोरों ने किसान का इंजन पंप सेट चोरी कर लिया। चोरों ने बड़ी चालाकी से ग्राइंडर मशीन का उपयोग कर पंप सेट को काटकर अलग किया और उसे ले उड़े। पिल्होरा बम्बा के पास मानसिंह का खेत है, जहां सिंचाई के लिए इंजन पंप सेट रखा हुआ था। रविवार को चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह है कि चोरों ने पंप सेट को उठाने के लिए ग्राइंडर मशीन का इस्तेमाल किया, जिससे उन्होंने मशीन के हिस्सों को काटकर अलग किया और आसानी से चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह जब मानसिंह खेत पर पहुंचे, तो वहां से पंप सेट गायब देख उनके होश उड़ गए।

पीड़ित किसान की शिकायत पीड़ि...