आजमगढ़, अप्रैल 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना क्षेत्र के मार्हाकर्मनाथ पट्टी गांव में रविवार की दोपहर में खेत से घर आया किसान शौचालय में गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रौनापार थाना क्षेत्र के मार्हाकर्मनाथ पट्टी गांव निवासी 35 वर्षीय रमेश यादव की पत्नी मायके गई थी। मां इंद्रावती देवी अन्य बेटो के पास मुंबई गई है। रमेश घर पर अकेले थे। रविवार की सुबह गेहूं की कटाई करने के लिए खेत गए थे। दोपहर करीब 11 बजे वे घर वापस आए, शौचालय में गए और गिर गए, उनकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण तेज गर्मी के कारण मौत की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.