खेत से अवैध मिट्टी खनन का आरोप
गंगापार, जून 26 -- घूरपुर थाना क्षेत्र के सारंगापुर निवासी किसान प्रभुदत्त मिश्र ने घूरपुर थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपनी भूमि से अवैध रूप से मिट्टी खनन कराए जाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार पालपुर स्थित उनकी आराजी संख्या 151क की भूमि से 13 जून की रात जेसीबी और ट्रकों के जरिए लगभग 15 फीट गहरी खोदाई कर मिट्टी उठा ली गई। प्रभुदत्त मिश्र का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने संबंधित व्यक्ति से फोन पर संपर्क कर विरोध जताया, लेकिन आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए खेत को और अधिक गहरा खोदने तथा परिवार सहित जान से मरवा देने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज करने, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.