खेत से अवैध खनन कर मिट्टी बेचने का आरोप
गोरखपुर, जून 21 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के सुरगहना गांव में एक पूर्व फौजी की भूमि से अवैध खनन कर मिट्टी बेचने का मामला सामने आया है। एम्स थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी रामरतन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी करीब तीन एकड़ भूमि से आठ फीट तक मिट्टी खोदकर बेच दी गई। जानकारी करने पर पता चला कि पुल निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार के लोगों ने खनन कराया है। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से जान बचाकर निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.