छपरा, जून 20 -- मशरक। मशरक पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में खेत से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। अपर थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लखनपुर में खेत से 248 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। पुलिस बल को देख धंधेबाज फरार हो गया। उन्होंने बताया कि शराब धंधेबाज लखनपुर गांव निवासी संजय राय को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- सुपौल : पुलिस ने छापेमारी कर 41 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...