गोंडा, फरवरी 22 -- गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के जयतापुर लोन पुरवा गांव में शनिवार दोपहर बाद खेत की सिंचाई कर रहे युवक पर जंगली जानवर ने हमला बोल दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जंगली जानवर युवक के बांए हाथ की दो अंगुलियां भी चबा गया है और शरीर पर आधा दर्जन से अधिक घाव कर दिए हैं। वहीं गांव में जंगली जानवर को लेकर दहशत का माहौल है। लोग घरों से निकलने में भी हिचकिचा रहे हैं। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर बाद को कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के जयतापुर लोनपुरवा के रहना वाला युवक संजय गांव से बाहर स्थित गेहूं के खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी बीच किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला बोल दिया। लोग बताते हैं कि जंगली जानवर से बचने के लिए ने हाथ लगाया त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.