खेत सिंचाई को लेकर दो पक्ष में मारपीट, पथराव, पांच घायल
बाराबंकी, जून 20 -- सूरतगंज। बोरिंग से खेत की सिंचाई को लेकर शुरू हुआ विवाद ने हिंसक रूप में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडा और पत्थर चले, जिसमें एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ढकवा गांव में सिंचाई के दौरान बोरिंग के उपयोग को लेकर राजकरन यादव और उमेश यादव के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद बढ़ा और फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों तथा पत्थरों से हमला चालू हो गया। एक पक्ष के राजकरन यादव का आरोप लगाया कि वह खेत की सिंचाई कर घर लौट रहे थे, तभी उमेश पुत्र मंशा, राजेंद्र और अजय ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट में राजकरन यादव और उनके पुत्र छोटू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.