खेत समतलीकरण के दौरान किसान से मारपीट, घायल
कन्नौज, मई 28 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खजुरियन नगला गांव में खेत का समतलीकरण करा रहे किसान के साथ दो लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट में किसान घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले आई। घायल किसान को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। थाना क्षेत्र के गांव खजुरियन नगला निवासी जसवंत सिंह पुत्र घासीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम वह गांव के बाहर स्थित अपने खेत में जेसीबी मशीन से समतलीकरण का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान गांव के नरेंद्र और मोहित वहां पहुंच गए और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.