बिजनौर, अप्रैल 3 -- धामपुर। ग्राम अलादीनपुर भोगी उर्फ मंजूपुरा में पैतृक संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हृदेश पुत्र सुरेन्द्र पाल शर्मा ने न्यायालय सीजेएम बिजनौर में प्रार्थना पत्र देकर अपने सौतेले भाइयों व अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। न्यायालय के आदेश पर धामपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित हृदेश पुत्र सुरेन्द्र पाल शर्मा के अनुसार उसके पिता ने जीवनकाल में वसीयत के जरिए कृषि भूमि हृदेश और उसके भाई विनय के नाम कर दी थी। इसी बात को लेकर सौतेले भाई देवेन्द्र व योगेश रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 5 दिसंबर 2025 को आरोपी लाठी-डंडे, फावड़ा और तमंचा लेकर खेत पर पहुंचे। गन्ने की फसल जबरन कटवाने लगे। विरोध करने पर हृदेश, उसके भाई विनय और उनकी मां सुशीला के साथ मारपीट की। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.