गोरखपुर, मई 31 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सथरी गांव की पूनम देवी की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि संपत्ति विवाद को लेकर पट्टीदारों से पुरानी रंजिश चल रही है। पूनम के अनुसार, 25 मई को उनकी बेटी रंजना खेत में काम कर रही थी, तभी आरोपित लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी विवाद नहीं थमा। आरोप है कि बाद में मां-बेटी को घर में घुसकर पीटा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...