खेत विवाद में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटा में खेत विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिला सहित कई लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है और पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की ओर से कुसुम देवी पत्नी राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि 9 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी राकेश कुमार, विजेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार और अमन कुमार उनके घर पहुंचे और खेत में लगे बांस को जबरन काटने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों, लाठी-डंडों और लोहे के भाले से हमला कर दिया। इस हमले में कुसुम देवी, उनके पति राजेश कुमार और पुत्र अभिषेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अमन कुमार जान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.