लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव भैठिया में गन्ना कटाई को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने घर में घुसकर मां-बेटी को लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीट दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम भैठिया निवासी मिथलेश कुमारी पत्नी ठाकुर प्रसाद के अनुसार 25 फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे उनके खेत में गन्ना काटने के लिए मजदूर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के अनिल कुमार पुत्र बालकराम ने मजदूरों को गन्ना काटने से रोक दिया। जब मिथलेश कुमारी ने इसका कारण पूछा तो आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद अनिल कुमार उनके घर में घुस आया और मिथलेश कुमारी व उनकी पुत्री पूजा वर्मा को लाठी-डंडों व लात-घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.