फतेहपुर, जनवरी 3 -- अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बा निवासी कुलदीप पांडे किसान है और दो दिनों से खेतों में सिंचाई कर रहे थे। शनिवार की सुबह किसान घर नहीं पहुंचा तो पत्नी रोशनी ने फोन किया। जिसका जवाब न मिलने पर परिजन भयभीत हो उठे। खेतों में पहुंचे तो किसान को अचेत देख फौरन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉ ने मृत घोषित कर दिया। भाई कृष्ण पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने शव पोष्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी, बच्चे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.