हमीरपुर, अप्रैल 11 -- बिवांर। थानाक्षेत्र के ग्राम छानी खुर्द में शनिवार शाम सात बजे खेत मे रखे गेहूं के ढेर में आग लग गई। जिससे करीब पांच बीघा खेत की कटी हुई फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान पदम सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम लगभग 7 बजे वह अपना ट्रैक्टर लेकर खेत से घर पहुंचा ही था कि पीछे से खेत में आग लगने की सूचना मिली। जब तक वह वापस खेत पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। पदम सिंह का आरोप है कि यह आग दुर्घटनावश नहीं लगी है, बल्कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर लगाई है। पीड़ित ने बताया कि पांच बीघा खेत का गेहूं कतराने के लिए रखा गया था, जो अब पूरी तरह बर्बाद हो गया है। घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल की गाड़ी मौदहा से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। फिलहाल ग्रामीण अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.